बुधवार, 23 सितंबर 2009

भित्ती पत्रिका ‘बयान’ पर इस बार दुष्यन्त कुमार की रचना प्रदर्शित की जायेगी

भोपाल। दुष्यन्त कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय की भित्ती पत्रिका ‘बयान’ पर इस बार दुष्यन्त कुमार की रचना प्रदर्शित की जायेगी। इसका अनावरण दुष्यन्त कुमार की जयन्ती (जन्मपत्रिका के अनुसार) 27 सितम्बर की पूर्व सन्ध्या पर 26 सितम्बर को देश के विख्यात व्यंग्यकवि श्री अशोक चक्रधर एवं विख्यात शायर श्री मुनव्वर राना करेंगे।
उल्लेखनीय है कि दुष्यन्त कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय में सड़क की ओर लगे 6 फुट चैड़े और 14 फुट ऊँचे होर्डिंग पर कविता का प्रदर्शन नवम्बर 2007 से आरम्भ किया गया है। यहाँ प्रतिमाह कविता बदली जाती है। अब तक हजारों की संख्या में दर्शक इन कविताओं को पढ़ चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: