शुक्रवार, 4 दिसंबर 2009

सविता अग्निहोत्री का निधन

भोपाल। सुपरिचित लेखिका एवं प्रभात साहित्य परिषद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सविता अग्निहोत्री का 3 दिसम्बर को निधन हो गया। वे 68 वर्ष की थीं।

‘कुछ बातें अनकही’ लोकार्पित

दुष्यन्त कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय में सुपरिचित रचनाकार श्री विनोद रायसरा के संग्रह ‘कुछ बातें अनकही’ का लोकार्पण किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि शिवपुरी निवासी वरिष्ठ गीतकार श्री विद्यानन्दन राजीव थे। अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक श्री महेश श्रीवास्तव ने की।
अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री महेश श्रीवास्तव ने श्री रायसरा को संवेदनशील गीतकार निरूपित किया। उन्होंने कहा कि श्री रायसरा ने ढाई आखर को आत्मसात कर गीतरचना की है। मुख्यअतिथि श्री विद्यानन्दन राजीव ने कहा कि इन दिनों गीत और ग़ज़ल लिखने वालों की होड़ लगी हुई है। ऐसे में श्री रायसरा अपनी अलग पहचान बनाये हुये हैं। संग्रह पर समीक्षात्मक टिप्पणी वरिष्ठ ग़ज़लकार श्री महेश अग्रवाल ने की।
आरम्भ में श्री अशोक निर्मल ने स्वागत उद्बोधन दिया। संचालन संग्रहालय राजुरकर राज ने और आभार श्री राजेन्द्र जोशी ने व्यक्त किया।

ग़ज़ल, गीत, कविता कार्यशाला

ग़ज़ल, गीत, कविता कार्यशाला
27 से 30 मई 2010
संयोजक: हिमाक्षरा राष्ट्रीय साहित्य परिषद्

काव्य सर्जनात्कता के मार्गदर्शन हेतु हिमाक्षरा राष्ट्रीय साहित्य परिषद द्वारा चार दिवसीय आवासीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 27, 28, 29 एवं 30 मई 2010 को किया जा रहा है। कार्यशाला झीलों की नगरी भोपाल में दुष्यन्त कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय के सौजन्य से संग्रहालय के सभागार में आयोजित की जायेगी। जिसमें केवल 50 प्रतिभागी सम्मिलित हो सकेंगे।
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें:-
डाॅ. इसरार ‘गुणेश’,
संयोजक
संस्थापक अध्यक्ष, हिमाक्षरा
मो. 09425036096 फोन: 07482 222496

युवा कथाकार पुरस्कार

भोपाल। मप्र राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा विख्यात कथाकार स्व. शैलेश मटियानी की स्मृति में स्थापित चित्रा कुमार युवा कथाकार पुरस्कार 09 के लिए युवा कथाकरों से प्रविष्टियाँ आमंत्रित है। प्रविष्टियां 31 दिसंबर तक आमंत्रित की गई हैं। यह पुरस्कार अधिकतम 35 वर्ष की आयु के युवा कथाकार के ऐसे प्रथम हिंदी कथा संग्रह को प्रदान किया जाता है, जो वर्ष 2007 से पूर्व प्रकाशित न हुआ हो। पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपए की राशि, शाॅल, श्रीफल प्रदान किया जाएगा।

ग़ज़लः दुष्यन्त के बाद

दिल्ली। प्रख्यात ग़ज़लकार दीक्षित दनकौरी द्वारा सम्पादित ग़ज़ल-संकलन ‘ग़ज़ल.... दुष्यन्त के बाद’ के तीनों खण्डों की अपार लोकप्रियता को देखते हुए इसका चैथा खंड भी प्रकाशित करने की योजना है, जिसमें उन ग़ज़लकारों को शामिल किया जाएगा जो सूचना के अभाव अथवा हमारे द्वारा सम्पर्क न कर पाने के कारण पूर्व प्रकाशित तीनों खंडों में प्रकाशित नहीं हो पाए हैं।
प्रकाशनाधीन इस चैथे खंड में प्रकाशनार्थ 8-10 पंसदीदा ग़ज़लें आमन्त्रित हैं। ग़ज़लों के साथ संक्षिप्त परिचय (जन्मतिथि, स्थान सहित), फोटो, पता लिखा पोस्टकार्ड व टिकट लगा एक लिफ़ाफ़ा एवं अनुमति-पत्र भरकर यथाशीघ्र श्री दीक्षित दनकौरी के पते पर भेज सकते है। विज्ञप्ति के अनुसार प्रकाशनोपरान्त किसी भी प्रकार का मानदेय या निःशुल्क पुस्तक देने की व्यवस्था नहीं है। शामिल ग़ज़लकार को पुस्तक के अंकित मूल्य पर 50 प्रतिशत की छूट पर अधिकतम पांच प्रतियां उपलब्ध होंगी। ग़ज़लें भेजने के लिए पता है: ‘श्री दीक्षित दनकौरी, (संपादक- ‘ग़ज़ल.... दुष्यन्त के बाद’), 76, डी.डी.ए. फ्लैट्स, मानसरोवर पार्क, दिल्ली- 110032
फोन - (011) 22586409, मो. 09899172697

शहरयार को गंगाधर अवार्ड

सम्बलपुर। सुविख्यात ग़ज़लकार श्री शहरयार को गंगाधर नेशनल अवार्ड फार पोयट्री 2008 से अलंकृत किया जायेगा। पचास हजार रूपये राशि का यह पुरस्कार सम्बलपुर विश्वविद्यालय की ओर से स्थापना दिवस पर प्रदान किया जायेगा। अभी तक यह सम्मान सर्वश्री केदारनाथ सिंह, अली सरदार ज़ाफ़री, नवाकांत बरूआ, दिलीप चित्रे आदि को दिया जा चुका है।

बुंदेली साहित्यकारों का परिचय ग्रंथ प्रकाशित होगा

भोपाल। बंुदेली भाषा के प्रख्यात इतिहासकार डाॅ. रामनारायण शर्मा (झांसी) के मार्गदर्शन में बंुदेली साहित्य समिति, झांसी ने देश के बुंदेली साहित्यकारों का परिचय ग्रंथ प्रकाशित करने का निर्णय लिया है। परिचय गंथ में बंुदेली के कवियों, लोक कवियों और लेखकों का परिचय विवरण नाम, जन्म तिथि, जन्म स्थान, शैक्षणिक योग्यता, वर्तमान पता, प्रकाशित पुस्तकों की जानकारी और चुनिंदा काव्य-पद सहित प्रकाशित किया जायेगा। बुंदेली साहित्यकारों से यह परिचय- विवरण अध्यक्ष, बुंदेली साहित्य परिषद, 695/3, सिविल लाइन्स, रानी लक्ष्मीबाई पार्क के पास, झांसी 284001 (उ.प्र.) पते पर भेजने का आग्रह किया गया है। भोपाल के बंुदेली साहित्यकार अपना विवरण ‘युगेश शर्मा, 11 सौम्या एन्क्लेव एक्सटेंशन, चूना भट्ठी, भोपाल- 462016’ के पते पर भी दे सकते हैं।