शुक्रवार, 13 नवंबर 2009

डाॅ. शर्मा का देहावसान

दिल्ली। सुविख्यात साहित्यकार डाॅ. नासिरा शर्मा के पति डाॅ. आर.पी.शर्मा का शुक्रवार 13 नवम्बर को दिल्ली में देहावसान हो गया। वे लगभग 78 वर्ष के थे। पिछले कुछ समय से अस्वस्थ डाॅ. शर्मा विगत 35 दिनों से वेंटिलेटर पर थे।

कुँवरपाल सिंह नहीं रहे

अलीगढ़। विख्यात साहित्यकार एवं ‘वर्तमान साहित्य’ के सम्पादक श्री कुँवर पाल सिंह का 8 नवम्बर को निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। उन्होंने इच्छा व्यक्त की थी कि देहावसान के बाद उनकी देह दान कर दी जाय।

नन्दन जी अस्पताल से लौटे

दिल्ली। प्रख्यात साहित्यकार एवं दुष्यन्त कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय की प्रवर परिषद के अध्यक्ष डाॅ. कन्हैयालाल नन्दन लगभग एक माह तक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से उपचार के बाद 6 नवम्बर को घर वापस पहुँच गये हैं। फिलहाल उन्हें विश्राम की सलाह दी गई है।

डाॅ. श्रोत्रिय को हृदयाघात

दिल्ली। सुविख्यात साहित्यकार एवं आलोचक डाॅ. प्रभाकर श्रोत्रिय हृदयाघात हुआ जिससे उन्हें तत्काल अस्पताल में भरती होना पड़ा। उज्जैन के कालीदास समारोह से वापस दिल्ली पहुँचते ही उन्हें तकलीफ महसूस हुई और अचानक हालत बिगड़ने लगी। उन्हें तत्काल एस्काॅर्ट अस्पताल में भरती करवाया गया, जहाँ जाँच के बाद उनकी बायपास सर्जरी की गई। फिलहाल उनके स्वास्थ्य में सुधार है।

राजेन्द्र अनुरागी के नाम पर सड़क

भोपाल। सुविख्यात साहित्यकार श्री राजेन्द्र अनुरागी के नाम पर लगभग 6 किलोमीटर मुख्य सड़क का नाम ‘राजेन्द्र अनुरागी मार्ग’ कर दिया गया है। 8 नवम्बर को इसका उद्घाटन मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुरेश पचैरी ने किया। इस अवसर पर प्रख्यात साहित्यकार एवं पूर्व सांसद श्री बालकवि बैरागी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
डिपो चैराहे से दीनदयाल परिसर (प्रदेश भाजपा कार्यालय) तक जाने वाले लिंक रोड नम्बर 2 का विशेष महत्व इसलिये भी बढ़ जाता है कि जहाँ से अनुरागी मार्ग का आरम्भ हो रहा है, वह चैराहा दुष्यन्त मार्ग से जुड़ हुआ है। आगे जाकर यह शरद जोशी मार्ग के निकट से होकर निकलता है।