मंगलवार, 3 नवंबर 2009

डाॅ. अशोक चक्रधर केन्द्रीय हिन्दी संस्थान के उपाध्यक्ष नियुक्त

दिल्ली। सुविख्यात साहित्यकार एवं हिन्दी सेवी डाॅ. अशोक चक्रधर को केन्द्रीय हिन्दी संस्थान का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। केन्द्र सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय यह नियुक्ति तीन वर्षों के लिए की गई है। उल्लेखनीय है कि श्री अशोक चक्रधर दिल्ली सरकार की हिन्दी अकादमी के भी उपाध्यक्ष हैं।
श्री चक्रधर से दूरभाष पर सम्पर्क किया, तो उन्होंने कहा कि अब बड़े फलक पर काम करने का अवसर मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि श्री चक्रधर लगभग तीस वर्षों तक हिन्दी अध्यापन करते रहे। उन्होंने हास्य-व्यंग्य को मंच पर अत्यन्त गम्भीरतापूर्वक प्रतिष्ठित करने के साथ ही मंच को एक अलग तरह की गरिमा प्रदान की। हास्य-व्यंग्य की पुस्तकों के साथ ही उनके कुछ गम्भीर पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं। साथ ही आधुनिकतम तकनीक कम्प्यूटर के जरिये भी उन्होंने हिन्दी के लिए अनेक काम किये, जिनमें यूनीकोड को बड़े पैमाने पर उपयोग के लिए उपलब्ध करवाया है। वे कई साहित्यकारों को लैपटाॅप उपहार में दे चुके हैं। श्री चक्रधर को दुष्यन्त कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय द्वारा गत वर्ष दुष्यन्त कुमार अलंकरण से सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही उन्हें अनेक सम्मान और पुरस्कार मिल चुके हैं।

2 टिप्‍पणियां:

ब्लॉ.ललित शर्मा ने कहा…

डाॅ. अशोक चक्रधर केन्द्रीय हिन्दी संस्थान की उपाध्यक्ष नियुक्ति होने पर हार्दिक शुभकामनाएं

कृष्णशंकर सोनाने ने कहा…

बधाई
ब्लाक बहुत अच्छा बनाया गया है। ब्लाग में आपका स्वागत है।
सादर
कृष्णशंकर सोनाने
visit
http://krishnshsnker.blogspot.com