गुरुवार, 1 अक्तूबर 2009

भित्ती पत्रिका पर दुष्यन्त कुमार की कविता


दुष्यन्त कुमार की जयन्ती 27 सितम्बर (जन्मपत्रिका के अनुसार) की पूर्व सन्ध्या पर दुष्यन्त कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय की भित्ती पत्रिका पर कविता ‘चुनाव परिणाम: एक प्रतिक्रिया’ का अनावरण सुविख्यात कवि श्री अशोक चक्रधर ने किया। इस अवसर पर संग्रहालय पदाधिकारियों के साथ ही दुष्यन्त कुमार के पुत्र श्री आलोक त्यागी एवं स्माइल (दिल्ली) के अध्यक्ष श्री राजीव श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: